Nifty करीब 25,900 पर कमजोरी के साथ ट्रेड कर रहा है और Sensex लगभग 400 अंक टूटकर लाल निशान में है, जबकि रुपया फिर से ताजा रिकॉर्ड लो पर फिसला हुआ है.

Meesho के को‑founder और CEO विदित आत्रेय कंपनी की धमाकेदार लिस्टिंग के साथ अरबपति क्लब में शामिल हो गए। लिस्टिंग डे पर शेयर इश्यू प्राइस ₹111 से उछलकर ₹193 के हाई तक गया, जिससे उनकी 11.1% हिस्सेदारी (47.25 करोड़ शेयर) की वैल्यू लगभग ₹9,128 करोड़ हो गई.
Britannia का शेयर आज लगभग 1.5% तक चढ़ा है क्योंकि कंपनी ने अपने डेयरी बिज़नेस और सेल्स ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़े सीनियर मैनेजमेंट में बदलावों की घोषणा की है.
HDFC Bank ग्रुप को RBI से IndusInd Bank में 9.5% तक हिस्सेदारी रखने की मंजूरी मिली।
Bharti Airtel का शेयर 2% चढ़कर ₹2,103 पर ट्रेड कर रहा, Morgan Stanley ने target ₹2,435 (18% upside) कर ‘Overweight’ रेटिंग बरकरार रखी।
ब्रोकरेज को Q1FY27 में टैरिफ हाइक, mid-single digit ARPU ग्रोथ और 20%+ return ratio से EBITDA double-digit बढ़ने की उम्मीद.