February 4, 2026

Bharat Forge को रक्षा मंत्रालय से Rs 1,661.9 crore का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी भारतीय सेना को अगले 5 साल में 2.55 लाख से ज्यादा CQB carbines सप्लाई करेगी.

Power Grid को आंध्र प्रदेश में 2,000 MWh की Battery Energy Storage प्रणाली लगाने के लिए सफल बोलीदाता चुना गया है। इसमें चित्तूर में 150 MW/300 MWh का स्टैंडअलोन सिस्टम शामिल है.

 

RITES को जिम्बाब्वे के Berhard Development Corporation से diesel-electric locomotives की सप्लाई के लिए $3.6 million का ऑर्डर मिला है.

 

Privi Speciality Chemicals के प्रमोटर ब्लॉक डील के जरिए 6.32% हिस्सा बेच सकते हैं। इस डील का साइज Rs 700 crore और फ्लोर प्राइस Rs 2,835–2,850 प्रति शेयर के बीच होने की खबर है.

 

Lupin की सहायक कंपनी Nanomi BV द्वारा VISUfarma का अधिग्रहण अब 28 फरवरी 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है.

 

InterGlobe Aviation (IndiGo) पर जीएसटी विभाग ने Rs 458.26 crore की मांग और पेनल्टी का आदेश दिया है। कंपनी का मानना है कि यह आदेश गलत है और वह इसके खिलाफ कानूनी कदम उठाएगी

 

IFCI ने NEDFi में अपनी 10% हिस्सेदारी को Rs 121.77 crore में बेचकर पैसे जुटाए हैं.

 

Taj GVK Hotels की प्रमोटर Shalini Bhupal ने IHCL से 25.52% हिस्सेदारी (1.6 crore shares) का अधिग्रहण Rs 370 प्रति शेयर के भाव पर किया है.

 

Titan Company में Sandhya Venugopal Sharma (IAS) को Chairperson नियुक्त किया गया है, जो 4 जनवरी 2026 से कार्यभार संभालेंगी.

 

Muthoot Finance ने अपनी सहायक कंपनी Muthoot Money में Rights Issue के जरिए Rs 500 crore का निवेश पूरा कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *