Nifty करीब 26,100 के पास और Sensex 110 अंक ऊपर ट्रेड कर रहा है। Adani Enterprises में तेजी है, जबकि HCL Tech हल्की गिरावट के साथ ट्रेड हो रहा है; मार्केट ओपनिंग हल्की मजबूती के साथ
Va Tech Wabag के शेयर में आज करीब 2% की तेजी आई क्योंकि कंपनी को नेपाल के Melamchi Water Supply Development Board से बड़ा रिपीट ऑर्डर मिला है—यह नया प्रोजेक्ट 255 MLD कैपेसिटी का वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट डिजाइन, निर्माण और ऑपरेट करने से जुड़ा है.
Godrej Properties के शेयर आज फोकस में हैं क्योंकि कंपनी ने साउथ बेंगलुरु में अतिरिक्त जमीन का अधिग्रहण किया है; इस डील से कंपनी की डेवलपमेंट पाइपलाइन और प्रेजेंस दोनों मजबूत होने की उम्मीद है.
Adani Enterprises के शेयर में आज 1% की तेजी आई क्योंकि Jaiprakash Associates के क्रेडिटर्स ने ₹14,500 करोड़ के रेजोल्यूशन प्लान को मंजूरी दे दी है; इससे Adani Group को कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर सेगमेंट में और मजबूती मिलेगी.
Infosys का बायबैक आज खुल गया है। शेयर धारकों को टेंडर करने से पहले ये 8 चीजें जरूर चेक करें:
बायबैक एलिजिबिलिटी (रिटेल vs जनरल कैटेगरी)
बायबैक ऑफर प्राइस और आपकी खरीद प्राइस
टैक्स इम्पैक्ट (शॉर्ट/लॉन्ग टर्म गेन)
आपके डीमैट में शेयरों की होल्डिंग डेट
एक्सेप्टेंस रेशियो अनुमान
कंपनी के पिछले बायबैक ट्रेंड्स
टेंडरिंग फॉर्म और प्रोसेस
बायबैक से जुड़े ट्रांजैक्शन चार्जेज और टाइमलाइन.